READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर एक दूसरे पर जमकर हमले बोले. गुरुवार को पीएम ने कर्नाटक में तीन सभाओं को संबोधित किया, वहीं राहुल गांधी ने यहां चार रैलियां की.कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पहले मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स (GST) लेकर आई और अब कर्नाटक चुनाव में उसने गब्बर सिंह के पूरे गैंग को टिकट दे दी है. गब्बर सिंह गैंग से राहुल का मतलब रेड्डी बंधुओं से था. रेड्डी बंधुओं पर कर्नाटक में अवैध खनन का आरोप लग चुका है. दूसरी तरफ कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि कर्नाटक सरकार भ्रष्टाचार में ‘‘ गोल्ड मेडलिस्ट ’’ है और कांग्रेस नेता ‘‘ सत्ता के नशे में चूर ’’ है.
गांधी ने इस पर पलटवार करते हुए भाजपा पर राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बचाने का आरोप लगाया. उन्होंने इस मुद्दों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया. सिद्धरमैया सरकार को ‘‘ सीधा रुपैया सरकार’’ बताते हुए मोदी ने बेल्लारी में कहा कि कर्नाटक में एक आम आदमी अधिकारियों को रिश्वत दिये बिना अपना कोई काम नहीं करा सकता.
पढ़ेंः कर्नाटक चुनावः BJP का ‘मोदी बनाम राहुल’ का पैंतरा हुआ फेल, कांग्रेस ने पलटा पासापीएम ने कुछ समय पहले बेंगलुरु के एक कैफे में एक व्यक्ति की पिटाई का मामला भी उठाया. उन्होंने कहा, ‘‘शहर में खराब कानून व्यवस्था बिना वजह नहीं है. कांग्रेस विधायक के बेटे ने मासूम लोगों की पिटाई की और सरकार ने उन्हें बचाया. उनके नेता सत्ता के नशे में चूर है.’’
खनन घोटाले में कथित रूप से संलिप्त विवादित रेड्डी बंधुओं को भाजपा द्वारा टिकट देने को लेकर विपक्ष के हमले का सामना कर रहे मोदी ने कर्नाटक सरकार पर पलटवार करते हुए उस पर आरोप लगाया कि वह खनन नीति तैयार नहीं करके अवैध खनन को रोकने के केन्द्र के प्रयास को नाकाम कर रही है.
चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले गांधी ने उन पर निजी हमलों के लिए मोदी की निंदा की. राहुल ने कहा, ‘‘जब भी मोदी डरते हैं, मैं आपको उनकी प्रवृत्ति के बारे में बताता हूं. वह व्यक्ति पर व्यक्तिगत हमले करते हैं. वह व्यक्ति के बारे में बुरी बातें करेंगे. उनमें और मुझमें यही अंतर है.’’
पढ़ेंः 48 घंटों में ही देवगौड़ा को लेकर पीएम मोदी के बदले सुर, कहा JDS पर खराब न करें वोट
राहुल ने कहा, ‘‘ उन्हें मेरे बारे में जो बोलना है, बोलने दें, चाहे वह गलत हों या सही, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. वह भारत के प्रधानमंत्री हैं और मैं उन पर व्यक्तिगत हमले नहीं करूंगा. मैं भारत में रहता हूं और वह भारत के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए मैं उन पर कभी भी व्यक्तिगत हमला नहीं करूंगा. ’’
राहुल ने भाजपा द्वारा चुनाव में विवादित खनन कारोबारी रेड्डी भाइयों को टिकट देने को लेकर भी मोदी की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘‘ ‘ शोले ’ फिल्म में गब्बर सिंह था. आप गब्बर सिंह टैक्स ( जीएसटी के लिए राहुल का व्यंग्यात्मक नाम ) लेकर आए लेकिन इस बार आप और आगे चले गए. आपने गब्बर सिंह के पूरे गिरोह को उतार दिया.’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ गब्बर, सांभा, कालिया और वे सब … रेड्डी भाइयों का गिरोह जो जेल में था … आप उनको विधानसभा में जगह दिलाने में लगे हैं और आप देश से कहते हैं कि आप भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं. ’’ उन्होंने कहा कि मोदी जितना चाहे, उनकी आलोचना कर सकते हैं लेकिन प्रधानमंत्री को उनके सवालों का जवाब देना चाहिए.
राहुल ने कहा, ‘‘ क्या आप रेड्डी भाइयों को विधानसभा में जगह दिलाने की कोशिश नहीं कर रहे ? हां या ना. नीरव मोदी 30,000 करोड़ रुपये लेकर भाग गया. आपने उस मोर्चे पर क्या किया ? आपका मुंह क्यों बंद था ?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ राफेल ( सौदे ) में आपने एचएएल (( सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ) से अनुबंध छीन लिया. जिन विमानों की कीमत 700 करोड़ रुपये होती, आपने 1,500 करोड़ रुपये में खरीदे. आपने युवाओं से नौकरियां छीनीं और ऐसा कर अपने दोस्त को अनुबंध दे दिया. आप इसके बारे में भी बात नहीं करते. ’’
No comments:
Post a Comment