READ MORE
कुछ हफ्ते पहले तक देश भर में ये बेचैनी थी कि आधार से क्या-क्या जोड़ना है. अगर आप इन बातों को लेकर अभी तक परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है. आधार पर चल रही सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने आधार की अनिवार्यता खत्म कर दी. अब सभी चीजों को आधार से जोड़ना जरूरी है. जानिए किन चीजों को अब आधार से जोड़ने की जरूरत नहीं है.सिम कार्ड से जोड़ना जरूरी है या नहीं?
अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब आपको फोन पर भी ये एसएमएस आ रहे होंगे कि सिम को आधारकार्ड से जोड़ लें अन्यथा सर्विस खत्म कर दी जाएगी. अब इसकी जरूरत नहीं है. मिनिस्ट्री ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को यह निर्देश दिए हैं कि सिमकार्ड लेने वाले शख्स के पास अगर आधार ना हो तो उससे कंपनी आधार देने का दबाव नहीं डालेगी. अभी तक टेलीकॉम कंपनियां KYC के लिए के लिए आधार नंबर ही मांग रही थीं. मंत्रालय ने कंपनियों को पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट्स के जरिए भी KYC करने का निर्देश दिया है.
प्रतियोगिता परीक्षाओं में मसलन NEET के लिए जरूरी है या नहींनेशनल एंट्रेस टेस्ट में आधार नंबर डालने की जरूरत नहीं है. ये अंतरिम आदेश चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने NEET 2018 के लिए आधार की अनिवार्यता मामले में सुनवाई के दौरान कहा था.
EPFO के लिए क्या है नियम
EPFO और ESIC के तहत किसी भी स्कीम में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के लिए आधार की जरूरत नहीं है. इसका सीधा मतलब है कि पीएफ बेनेफिट्स के लिए अब आधार की जरूरत नहीं है.
Article source: http://ibnlive.in.com/news/rare-surgery-in-delhi-reconstructs-half-of-babys-heart/298025-17.html
No comments:
Post a Comment