READ MORE
कच्छ स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार किया गया है. इसको पिलर नंबर 1090 के पास से गिरफ्तार किया गया है. घुसपैठिए को पकड़ने के बाद बीएसएफ ने स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है. फिलहाल इस शख्स से पूछताछ की जा रही है.बताया जा रहा है कि इस पाकिस्तानी के पास से कुछ सिम कार्ड और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. भारतीय सेनाओं को आशंका है कि ये शख्स किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. फिलहाल मिलिट्री इंटेलिजेंस, बीएसएफ, खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस इससे पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ACS8LRlJDdU/story01.htm
No comments:
Post a Comment