READ MORE
हर्षवर्धन कपूर की आने वाली फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो में एक फ्रेंच स्टंट कोरियोग्राफर की मदद से एक सीन फिल्माया गया है. यह सीन मुम्बई की रियल लोकेशन पर बड़े ही शानदार तरीके से किया गया है. रियल लोकेशन पर होने वाली मुश्किलों से निपटते हुए इस फिल्म को ज्यादातर असल जगहों पर शूट किया गया है और यह इस फिल्म की खास वजहों में से एक है. हाल ही में जारी किए गए टीजर और ट्रेलर दोनों में फिल्म की अद्भुत झलक ने दर्शकों में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.यह फिल्म समाज की वास्तविक समस्याओं का एक दृष्टिकोण दिखाने के लिए तैयार है. इसे और अधिक वास्तविक बनाने के लिए निर्माताओं ने इन सीक्वेंस को रेलवे प्लेटफार्म और ब्रिज पर फिल्माया है. ताकि दर्शकों को वास्तविक तौर पर आम ज़िन्दगी का अनुभव मिल सके. श्रोताओं को सर्वश्रेष्ठ अनुभव देने के लिए निर्माताओं ने एक फ्रांसीसी स्टंट कोरियोग्राफर की मदद से एक कास चेजिंग सीक्वेंस को अंजाम दिया है.
फिल्म के निर्माताओं ने वास्तविक जगहों पर शूटिंग और जीवन से जुड़ी असली समस्याओं को दिखाकर इसे वास्तविक बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. यहां तक कि फिल्म में दिखाई देने वाले एक्शन सीन भी असली हैं.
इंटेंस स्टंट और मुंबई के कुछ अनदेखी जगहों के साथ, भावेश जोशी सुपरहीरो काफी दिलचस्प नजर आ रही है. एक्शन-पैक ट्रेलर में उन तीन दोस्तों की जिंदगी को दिखाया गया है जो धार्मिकता की राह पर निकले हैं.फिल्म में कई इंटेन्स एक्शन सीन और हैंड कॉम्बैट मुकाबले देखने को मिलेंगे. जिसे एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने डिजाइन किया है और इसे मुंबई में और उसके आसपास के कुछ ऐसी जगहों पर फिल्माया गया जिन्हें आजतक पहले कभी नहीं देखा गया.
यह भी पढ़ें:
20 साल के रिश्ते में आई दरार, मेहर से तलाक लेंगे अर्जुन रामपाल
No comments:
Post a Comment