READ MORE
देश भर मे पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा फेमस है. इस बार यहां के दुर्गा पूजा में कुछ विशेष होने को है. राज्य से व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को बनाने के लिए चीन इस बार दुर्गा पूजा को स्पॉन्सर करेगा.राज्य में दुर्गा पूजा का आयोजन देखने के लिए लोग दुनिया भर से आते हैं. चीन का वाणिज्यिक दूतावास इस बार कोलकाता के बीजे ब्लॉक की दुर्गा पूजा को स्पॉन्सर कर रहा है. बीते कुछ सालों से चीन की कोशिश है कि वो राज्य की संस्कृति से परिचित हो सके.
बीते सालों में चीन कई बार कोलकाता पुलिस के साथ मिल कर दुर्गा पूजा में इनाम का ऐलान करता रहा है. इस बार चीन एक कदम और आगे बढ़ा है. चीन इस बार बीजे ब्लॉक की दुर्गा पूजा को स्पॉन्सर तो करेगा ही इसके साथ ही वो यहां के कलाकारों को अपने देश भेजेगा. चीन, कलाकारों को चीनी आर्ट सीखने के लिए अपने देश भेजेगा.
चीन की कोशिश है कि दुर्गा पूजा के लिए तैयार किया जाने वाले पंडाल में चीनी आर्ट भी शामिल हो. उसकी कोशिश है कि पंडाल, पगोडा की तरह दिखे. चीन के कुनमिंग में स्थानीय कलाकारों इस तरह के आर्किटेक्चर के बेहतर नमूने दिखाए थे.इस पूजा में जो लोग आएंगे उन्हें भी कई नई चीजें देखने को मिलेंगी.जिसमें चीन की बांसुरी, ड्रैगन डांस और एक्रोबेटिक्स की कलाओं का प्रदर्शन भी होगा. इन सबके लिए चीन से कलाकार बुलाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है हाफिज सईद पर मुकदमा चलना- पूर्व ISI प्रमुख
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/PcPQvH8E2oI/story01.htm
No comments:
Post a Comment