READ MORE
केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की फीटनेस चैलेंज के तर्ज पर उत्तर प्रदेश के डीजेपी ओपी सिंह ने कुछ ऐसा ही अभियान शुरू किया. डीजेपी ने ट्रैफिक के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान की शुरुआत की है.इसके लिए उन्होंने बाकायदा ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और रोड सेफ्टी चैंलेज का आगाज किया. फीटनेस चैलेंज की तरह डीजेपी ने सूबे के अफसरों के अलावा सभी लोगों से रोड सेफ्टी से जुड़े वीडियो और सेल्फी शेयर करने के लिए कहा. साथ ही पांच लोगों को टैग करने के लिए भी कहा है.
डीजेपी ओपी सिंह ने वीडिओ ट्वीट कर #RoadSafetyChallenge की शुरुआत की. इस वीडियो के ज़रिये उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट की तरफ लोगों का ध्यान दिलाया. उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट की तरफ लोगों का ध्यान दिलाया.
I titillate my officers all of u to join a Road Safety Challenge wth me share videos of how u keep Yrself Yr desired ones protected on t roads! Send videos/ selfies wth #RoadSafetyChallenge to @UPPolice tab 5 People to accept a challenge. #Helmets #SeatBelt @IPS_Association pic.twitter.com/9w55bIjAfG
— DGP UP (@dgpup) May 26, 2018
ट्रेफिक चैंलेंज को सबसे पहले स्वीकार करने वालों की लिस्ट में गौतमबुद्दनगर के SSP का नाम है. SSP अजय पाल शर्मा ने वीडियो अपलोड करके अपने साथियों को नोएडा की ट्रेफिक को और सुरक्षित बनाने को कहा.
बता दें, गौतमबुद्दनगर(नोएडा) रोड एक्सीडेंट के लिहाज से सबसे ज्यादा जाना जाता है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले एक साल में नोएडा में 995 रोड एक्सीडेंट हुए हैं. जिसमें 394 लोगों की जान गंवा चुके हैं.
#RoadSafetyChallenge अभियान उत्तर प्रदेश के शहरों के कई आला-अफसर ने आगे बढ़ाया है. देखें ट्ववीट-
@dgpup Sir, we accept a #RoadSafetyChallenge along with all from @ghaziabadpolice for creation the roads protected @UPPolice #Helmets #SeatBelt @Gzbtrafficpol
— Akash Tomar (@ips_tomar) May 26, 2018
#RoadSafetyChallenge
चलो मान लिया ~
पेट्रोल से सस्ता चालान है!
पर क्या उससे भी सस्ती आपकी जान है ?#roadsafety #UPPolice@Uppolice @Etahpolice pic.twitter.com/J8fVMZCSaL— Atul Rathore (@Upcopatul) May 27, 2018
सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश का नंबर सबसे ऊपर है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में 19,320 लोगों की जानें रोड एक्सीडेंट में गई थी. वहीं 2017 में ये नंबर 20,142 का रहा है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ACS8LRlJDdU/story01.htm
No comments:
Post a Comment