READ MORE
कर्नाटक चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मी भी जोर पकड़ती दिख रही है. इस चुनावी समर में तीसरी धुरी माने जा रहे जनता दल-सेक्यूलर (JDS) को जहां बीजेपी से जोड़ा जा रहा है, वहीं पार्टी के नेता इस पर लगातार चुप्पी साधे हुए हैं. हालांकि जेडीएस सुप्रीमो देवगौड़ा से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाती है, तो वे अपने बेटे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारास्वामी के रिश्ते तोड़ लेंगे.देवगौड़ा भले ही जो दलीलें दें, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को हुई चुनावी रैली ने दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलों को और बढ़ा दिया है. दरअसल पीएम मोदी ने मंगलवार को उडुपी में अपनी रैली में देवगौड़ा की खूब तारीफ की. वहीं इस मुद्दे पर सीएनएन-न्यूज 18 से प्रदेश अध्यक्ष कुमारास्वामी ने बातचीत की. हालांकि उन्होंने गठबंधन के बारे में चुप्पी साधे रखी और जेडी(एस) के खुद के दम पर जीत हासिल करने पर विश्वास जताया. पेश है उनसे बातचीत के कुछ अंश
स्वालः आपको बीजेपी की बी-टीम कहा जा रहा है. आप इस पर क्या कहेंगे?
जवाबः मैं किसी भी ए,बी,सी टीम में नहीं हूं. यह सिर्फ मौजूदा सीएम और उनके लोगों का मुझे बदनाम करने प्रोपेगैंडा है. मैं कर्नाटका के मतदाताओं की टीम में हूं.सवालः लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपके पिता की भी तारीफ की है, जिससे आप दोनों के बीच गुपचुप समझौते का कयास लगाया जा रहा है.
जवाबः प्रधानमंत्री ने मेरे पिता की इसलिए तारीफ की, क्योंकि उन्होंने वर्षों तक ईमानदारी से काम किया है. उनके 10 साल के कार्यकाल में उनपर कोई उंगली नहीं उठी शायद इसीलिए पीएम ने उनकी तारीफ की.
सवालः ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि आपको आपके कैंपेन के लिए करोड़ों रुपये मिले हैं.
जवाबः हमारी पार्टी एक छोटी पार्टी है. यह क्षेत्रीय पार्टी है. 10 सालों तक हम सत्ता में नहीं थे. हम कैसे करोड़ों खर्च कर सकते हैं. लोग सिर्फ फर्जी और झूठी बातें फैला रहे हैं.
सवालः प्री-पोल से ज्यादा जरूरी यह जानना है कि चुनाव के बाद क्या होगा. आपके पिता ने कहा है कि यदि आपने बीजेपी से हाथ मिलाया तो वह आपको त्याग देंगे
जवाबः हमें उन मुद्दों पर बात नहीं करनी चाहिए जो कभी होगा ही नहीं. मेरी कड़ी मेहनत के कारण, मुझे पूरा भरोसा है कि जेडी(एस) अपने बल पर 113 सीटों पे जीत हासिल करेगी.
सवालः यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो क्या आप विपक्ष में बैठेंगे?
जवाबः यह मैं उसी समय बताऊंगा. मुझे विश्वास है कि मुझे पूर्ण बहुमत मिलेगा. मैंने पूरे राज्य में दौरा किया है. बीजेपी और कांग्रेस की तुलना में मैंने ज्यादा मेहनत की है. लोग जानते हैं कि उन्हें किसके लिए वोट करना है, वो जेडी(एस) को ही वोट देंगे.
सवालः लेकिन कहीं ना कहीं सिद्धारमैया ने जेडी(एस) के गरीब और किसान हितैषी छवि को अपने पाले में ले लिया है
जवाबः प्रशासन में सिद्धारमैया के पांच साल उनके काम नहीं आएंगे.
सवालः लेकिन उन्होंने जेडी(एस) के गरीब हितैषी छवि को हथिया लिया है
जवाबः कैसे, कैसे? यह मेरी छवि है और पार्टी की शक्ति है, वो कभी भी हमसे यह छीन नहीं सकते
सवालः क्या आपको विश्वास है कि आप चामुंडेश्वरी में सिद्धारमैया को हरा देंगे?
जवाबः मैं उन्हें नहीं हराऊंगा. जनता उन्हें चामुंडेश्वरी और बादामी दोनों ही विधानसभा में हराएगी.
ये भी पढ़ेंः
कर्नाटक चुनाव: JDS को साधने में जुटे मोदी, देवगौड़ा की तारीफ में पढ़े कसीदे
कर्नाटक चुनाव: वोट के लिए फिर से ‘हिंदुत्व’ की राह पर बीजेपी!
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/RkSzU1AHpYk/story01.htm
No comments:
Post a Comment