READ MORE
कर्नाटक चुनाव को अब कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में वहां की तीनों ही प्रमुख पार्टियां वोटर्स को रिझाने की हरसंभव कोशिश कर रही हैं. बुधवार को पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए कर्नाटक बीजेपी के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं से बात की. इस दौरान उन्होंने कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही किसानों के प्रति उदासीन रही है जबकि बीजेपी किसान समर्थक है और उनकी बेहतरी के लिए काम करती है. पीएम ने कहा कि येदियुरप्पा एक किसान नेता हैं और जनता को उन्हें अपने सीएम के रूप में चुनना चाहिए.पीएम मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के उडुपी, चामराजनगर और बेलगावी में रैली की थी. पीएम ने उडुपी में जेडी-एस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा की जमकर तारीफ भी की थी. उन्होंने देवगौड़ा के अपमान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना भी की थी. पीएम की इस आलोचना पर कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट किया है कि सबको पता है कि मोदी अपने राजनीतिक गुरु आडवाणी का कितना सम्मान करते हैं और 2014 में देवगौड़ा का कितना सम्मान किया.
पीएम मोदी गुरुवार को कर्नाटक में तीन रैलियां करने वाले हैं वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कर्नाटक में गुरुवार और शुक्रवार को रैलियां करेंगे.
कर्नाटक चुनाव से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/poor-condition-of-chal-chitra-kendra-up-1070356.html
No comments:
Post a Comment