READ MORE
बॉलीवुड में इन दिनों स्टार्स से ज्यादा उनके बच्चों की चर्चा है. तैमूर को ही लीजिए. वो अपनी मम्मी करीना और पापा सैफ से भी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं. इसके अलावा शाहरुख के बेटे अबराम से लेकर शाहिद कपूर की बेटी मीशा तक अक्सर इन स्टार किड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. इसी लिस्ट में अब नाम जुड़ गया है मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान के बेटे का.सुनिधि इसी साल जनवरी में मां बनी थीं. अब करीब 5 महीने बाद उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. लगता है कि अपने ब्रेक के बाद अब सुनिधि फिर मनोरंजन की दुनिया में पूरी तरह सक्रिय होने वाली हैं और शुरुआत उन्होंने अपने बेटे की क्यूट सी तस्वीर शेयर करते हुए की है.
Ready for my first gig as a Mom!
A post shared by Sunidhi Chauhan (@sunidhichauhan5) on May 26, 2018 at 11:19pm PDT
.
इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुनिधि ने लिखा- Ready for my first gig as a Mom! सुनिधि ने साल 2012 में म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की थी.
ये भी पढ़ें
हैप्पी बर्थडे सुनिधि चौहान: दसवीं पास है यह रॉकस्टार!
No comments:
Post a Comment