Sunday, 27 May 2018

हिंसा के 13 दिन बाद तूतीकोरिन में हटाई गई धारा 144, इंटरनेट सेवाएं भी बहाल


READ MORE

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में वेदांता समूह की एक फैक्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद लगाई गई धारा 144 रविवार को हटा ली गई. साथ ही जिले में स्थिति सामान्य हो गई है और इंटरनेट सेवाएं भी बहाल कर दी गई हैं.राज्य के सूचना प्रसारण मंत्री के. राजू ने बताया कि फैक्ट्री नौ अप्रैल को बंद कर दी गई थी, क्योंकि इसके लाइसेंस को रिन्यू करने की अर्जी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने खारिज कर दी थी.


तूतीकोरिन के रहने वाले राजू ने कहा कि सरकार का इरादा इस फैक्ट्री को बंद करने का है. यही कारण है कि इसने स्थानीय लोगों को 98 दिनों तक प्रदर्शन करने दिया. वेदांता लिमिटेड की इस फैक्ट्री को बंद करने की मांग करते हुए इलाके के लोग प्रदर्शन कर रहे थे.


मंत्री ने कहा कि फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी. अब जलापूर्ति भी बंद कर दी गई है. इसके चलते फैक्ट्री में कामकाज पूरी तरह से बंद हो गया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ई.के. पलानीस्वामी लोगों की भावनाओं को समझते हैं और वेदांता को संयंत्र चलाने की इजाजत देने का कोई विचार नहीं हैउन्होंने कहा, ‘‘ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से बात करने के बाद हमने जिले में स्थिति सामान्य की है और जिले में लगाई गई धारा 144 को हटा दिया है.’’


मंत्री ने कहा कि सरकार ने मृतकों के परिवारों के सदस्य को नौकरी देने की भी घोषणा की है. राजू ने बताया कि होटल, रेस्तरां और निजी बस ऑपरेटरों का संचालन और परिचालन भी शुरू कर दिया गया है. मंत्री ने कहा कि वो जिले के घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नियमित रूप से दे रहे हैं. गौरतलब है कि स्टरलाइट कॉपर वेदांता लिमिटेड की एक इकाई है.


ये भी पढ़ें:


तूतीकोरिन हिंसा: घायल शख्स ने कहा, ‘हमें लगा पुलिस रबर की गोलियां चला रही है’


गोहाना में जन संघर्ष मंच ने फूंका तमिलनाडु सरकार का पुतला


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/P5MdmuaEwZA/story01.htm

No comments:

Post a Comment