Sunday, 27 May 2018

PM मोदी ने कभी नहीं कहा-हर खाते में आएंगे 15 लाख: बीजेपी सांसद


READ MORE

बीजेपी सांसद अमर साबले ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी नहीं कहा कि 15 लाख देश के हर नागरिक के खाते में जमा किए जाएंगे. उन्होंने विपक्षी दलों पर इस मुद्दे के बारे में “गलतफहमी” और ‘भ्रम’ पैदा करने का आरोप लगाया.एनडीए सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान 15 लाख रुपये का जिक्र करते हुए कहा कि यह बीजेपी के घोषणा पत्र में नहीं था.


साबले ने कहा, ‘मोदी जी ने कभी नहीं कहा कि नागरिकों के खातों में 15 लाख जमा किए जाएंगे. यह कभी बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में नहीं था.’ साबले ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे के बारे में गलत सूचना फैला रही है.


ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने एसडीओ को पीटा, विरोध में फतेहपुर जिले की विद्युत आपूर्ति ठप

No comments:

Post a Comment