Sunday, 27 May 2018

पटना: साइंस कॉलेज में छात्रों और स्थानीय लड़कों के बीच मारपीट, 2 गिरफ्तार


READ MORE

पटना के साइंस कॉलेज में छात्रों और स्थानीय लड़कों के बीच झड़प और मारपीट की खबर है. बताया जा रहा है कि खेल को लेकर दोनों पक्षों के बीच यह झड़प हुई. मिली जानकारी के अनुसार रविवार के दिन साइंस कॉलेज ग्राउंड में छात्र खेल रहे थे. कुछ स्थानीय लड़के भी खेलने के लिए कॉलेज ग्राउंड में पहुंचे थे. खेल के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया जो मारपीट और झड़प में तब्दील हो गई.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालत को काबू में कर लिया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मारपीट में किसी भी छात्र और स्थानीय लड़के को अधिक चोट नहीं पहुंची है.


दरअसल दोनों गुटों के लोग मैदान पर खुद खेलना चाहते थे जिस कारण यह विवाद शुरू हुआ. फिलहाल मौके पर बज्र वाहन के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. मौके पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं.


ये भी पढ़ेंनीतीश ने पहली बार की नोटबंदी की आलोचना, सुशील मोदी ने दी सफाई
मांझी ने मोदी सरकार के चार साल को बताया ‘फ्लॉप’, दिये 10 में 0 अंक
भूकंप-भूकंप चिल्लाने लगा छात्र, स्टेशन पर मची भगदड़ में 60 घायल


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ACS8LRlJDdU/story01.htm

No comments:

Post a Comment