READ MORE
लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई मार्वल की फिल्म अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर को भारतीय बॉक्स आॅफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है. फिल्म ने इतिहास रचते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40.13 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.फिल्म भारतीय बॉक्स आॅफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म बागी 2 और संजय लीला भंसाली की पद्मावत को भी पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले किसी भी हॉलीवुड फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन इतना ज्यादा नहीं रहा है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ‘ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ…देश में हर तरफ अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर है. शुक्रवार को फिल्म ने 30.13 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म का ग्रॉस बॉक्स आॅफिस कलेक्शन 40.13 करोड़ है. अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने भारत में हॉलीवुड फिल्मों के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है.’
अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर को भारत में 2,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है . इससे पहले बागी 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन 25.10 करोड़ और पद्मावत का 19 करोड़ रहा है.ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट किया, ‘ अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने पहले दिन के कलेक्शन से सभी को चौंकाया है. इसने भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में ‘फेट ऑफ द फ्यूरियस’ को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली बॉलीवुड फिल्म बागी 2 के फर्स्ट डे कलेक्शन से भी आगे निकल गई है.
बता दें कि दुनिया भर में अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने प्रिव्यू शो से भी काफी अच्छी कमाई की है. फिल्म ने रिलीज से पहले गुरुवार को नाइट प्रिव्यू शोज से फिल्म ने 260 करोड़ रुपए (3.9 करोड़ डॉलर) कमाए. इससे पहले मार्वल की फिल्म अवेंजर्स: एज ऑफ अल्टरॉन ने प्रिव्यू शो से 2.76 करोड़ डॉलर कमाए थे. अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर की बात करें तो फिल्म 20 लाख टिकट रिलीज से पहले ही बिक गए थे.
East. West. North. South… It’s #AvengersInfinityWar wave across the country… Fri ₹ 31.30 cr. India biz NettBOC… GrossBOC: ₹ 40.13 cr… Sets a NEW BENCHMARK for Hollywood films in India… #Avengers #InfinityWar
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 28, 2018
TOP 5 – 2018
Opening Day biz…
1. #AvengersInfinityWar ₹ 31.30 cr
Note: English + dubbed versions
2. #Baaghi2 ₹ 25.10 cr
3. #Padmaavat ₹ 19 cr
Note: Thu release; incl previews on Wed ₹ 24 cr
Also: Hindi + Tamil + Telugu
4. #PadMan ₹ 10.26 cr
5. #Raid ₹ 10.04 cr
India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) April 28, 2018
BREAKING: #AvengersInfinintyWar ‘s All-India Day 1 Early Estimates NBOC is an earth-shattering ₹ 30 Crs..
All-time No.1 Day 1 Opening for a #Hollywood Movie in #India – Beats #FateOftheFurious Opening by more than 100%2018’s Biggest Opening.. Beats #Baaghi2 ‘s Day 1 Opening..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) April 28, 2018
No comments:
Post a Comment