Wednesday, 2 May 2018

संजय दत्त ने शुरू की फिल्म ‘टोरबाज’ की शूटिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया लुक


READ MORE

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक इन दिनों सुर्खियों में है और इसी बीच उन्होंने अपनी एक और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म का नाम है ‘टोरबाज’,​ जिसकी शूटिंग के लिए संजय दत्त किर्गिस्तान रवाना हो गए हैं. जेल से रिहा होने के बाद ये संजय दत्त की दूसरी फिल्म होगी. इससे पहले उनकी फिल्म ‘भूमि’ आई थी, जिसमें उन्होंने अदिति राव हैदरी के पिता का किरदार निभाया था. संजय दत्त के प्रशंसक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे लेकिन फिल्म बॉक्स आॅफिस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब संजय दत्त ने अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और जाहिर है कि प्रशंसकों की उम्मीदें इस फिल्म से भी काफी होंगी.संजय दत्त भी अपनी फिल्म टोरबाज को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने एक महीने लंबे शूटिंग शेड्यूल के लिए डेट्स दे दी हैं. हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म के लुक की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में संजय दत्त किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं. फिल्म में संजय दत्त सेना के अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. तस्वीरों में संजय दत्त जैकेट्स और अपने ट्रेडमार्क स्कार्फ में हैं. इस स्कार्फ को संजय दत्त ने अपने कई लुक्स में इस्तेमाल किया है और बाद में सलमान ने भी ऐसे स्कार्फ का ‘टाइगर’ के किरदार में इस्तेमाल किया.


बता दें कि टोरबाज के निर्देशक गिरीश मलिक हैं और इसका निर्माण राहुल मित्रा ने किया है. टोरबाज में संजय दत्त के अलावा नरगिस फाखरी, राहुल देव और राहुल मित्रा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. आतंकवाद की समस्या को उजागर करती इस फिल्म की कहानी अफगानिस्तान में आत्मघाती हमलावर बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है. यह पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसकी शूटिंग किर्गिस्तान में हो रही है. फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन होने वाला है और संजय दत्त के भी फिल्म में कई स्टंट हैं.



Back on the sets of #Torbaaz in Kyrgyzstan!



A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on Apr 29, 2018 at 7:32am PDT





ये भी देखें: 27 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर, साथ में की हैं ये फिल्में

No comments:

Post a Comment