READ MORE
रणबीर कपूर ‘संजू बाबा’ बनकर पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं. एक के बाद एक इस फिल्म को पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं. अब हाल ही में जो पोस्टर रिलीज हुआ है उसमें रणबीर संजय दत्त के 90 के दशक के लुक में नजर आ रहे हैं. लंबे बाल और संजय दत्त जैसी फिजीक में रणबीर बेहद इंप्रेसिव नजर आ रहे हैं.फिल्म की परतें तो रिलीज के बाद ही खुलेंगी लेकिन रणबीर का लुक देखकर कहा जा सकता है कि लुक के मामले में तो ‘रॉकस्टार’ ने कमाल कर दिखाय है. वह इस कदर संजू बाबा की तरह लग रहे हैं कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा. आप भी अब तक रणबीर के कई लुक देख चुके हैं. आपको इनमें से कौन सा सबसे अच्छा लगा. क्योंकि फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही सबके दिमाग में यही बात थी कि आखिर रणबीर संजय दत्त कैसे बन सकते हैं. लेकिन फिल्म के पोस्टर और टीजर ने दिखा दिया है कि इसके लिए कितनी मेहनत की गई है.
राजू हिरानी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 29 जून को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा रणबीर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी हैं. इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. ये दोनों सितारे पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करने वाले हैं.
Here is Ranbir as #Sanju in the 90’s. #RanbirKapoor #RajkumarHiraniFilms @VVCFilms @foxstarhindi pic.twitter.com/Kod7LBtpFZ
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) May 2, 2018
One more 2016 look of Ranbir as #Sanju! Will post 90’s look tomorrow. #RanbirKapoor #RajkumarHiraniFilms @VVCFilms @foxstarhindi pic.twitter.com/fdNKGjGbhS
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) May 1, 2018
Ranbir as #Sanju! When he came out of Jail in 2016. Watch his complete story on June 29. #RanbirKapoor #RajkumarHiraniFilms @VVCFilms @foxstarhindi pic.twitter.com/qr9JTMEZu0
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) April 30, 2018
यह भी पढ़ें:
कपिल शर्मा ने पत्रकार को भेजा नोटिस, कहा-7 दिन में माफी मांगो और 100 करोड़ हर्जाना दो
No comments:
Post a Comment