READ MORE
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ती कीमतों पर टिप्पणी की है. शनिवार को एक सवाल के जवाब में फडनवीस ने का कि ‘राज्य के हित’ में यह निर्णय लिया गया. पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज बढ़ रही हैं. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 85 रुपये और 73 रुपये के करीब डीजल की कीमत है.जब ‘राज्य के हित’ को स्पष्ट करने और कहा गया कि ईंधन पर करों में कमी कर यह ‘लोगों के हित’ से जुड़ता , तो फडणवीस ने फिर अपनी बात दोहराई और कहा कि फैसला राज्य के हित में है.
फडनवीस ने कहा, ‘कीमतें कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों से जुड़ी हुई हैं. कीमतों में बदलाव खुदरा कीमतों में भी दिखाई दे रहा है. 13-14 बार कीमतें कम होने पर किसी ने सरकार की प्रशंसा नहीं की. किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि कीमतों को समय-समय पर नियंत्रित किया गया.’
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/ministry-is-contemplating-over-sending-awards-via-post-1367456.html
No comments:
Post a Comment