READ MORE
भारत के न्यूट्रिशनल स्टैंडर्ड को बढ़ाने और बच्चों में कुपोषण को घटाने के लिए हॉरलिक्स और नेटवर्क18 समूह ने हाथ मिलाया है और ‘मिशन पोषण-भविष्य रोशन’ अभियान शुरू किया है. बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इस अभियान के ब्रांड एम्बैसडर होंगे.नेटवर्क18 समूह और हॉरलिक्स ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा,”यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील से प्रेरित है जिसमें उन्होंने कहा था कि बच्चों में कुपोषण की समस्या की तरफ ध्यान देना अनिवार्य है ताकि हर बच्चा एक उज्जवल और स्वस्थ्य भविष्य की तरफ आगे बढ़ सके. इस अभियान का लक्ष्य हर भारतीय को उसके पोषण से जुड़े अधिकारों को लेकर जागरुक करना और उन्हें यह बताना है कि पोषण की मी कैसे उनके विकास और भविष्य को नुकसान पहुंचा सकती है.”
एसोचैम और ईवाई की तरफ से किए गए संयुक्त अध्ययन के मुताबिक, भारत में दुनिया के मुकाबले सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे हैं. यहां करीब आधे बच्चे अल्पपोषित पाए गए.
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक, पांच साल से कम से 35.7 फीसदी बच्चों का कम वजन औसत से कम पाया गया, जबकि 38 फीसदी बच्चों का कद औसत से छोटा मिला.यह कैम्पेन तीन अहम मोर्चों पर काम करेगा- जिसमें पोषण के विभिन्न पहलुओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता फैलाना, पोषण आधारित जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीण भारत के लोगों और शहर में स्कूली छात्रों को उससे जोड़ना और कुपोषण से पीड़ित से बच्चों के लिए पहले 1000 दिनों के लिए पोषण युक्त भोजन सुनिश्चित करने के फंड्स इकट्ठा करना शामिल है.
हॉरलिक्स (जिसका उत्पादन GlaxoSmithKline करते हैं) और नेटवर्क18 ने भारत सरकार के पोषण अभियान (राष्ट्रीय पोषण अभियान) के लिए अपने समर्थन का हाथ बढ़ाया है. इस अभियान का मकसद बच्चों का बेहतर विकास, कुपोषण, एनीमिया से लड़ाई, और जन्म के समय कम वजन से मुकाबला करना है.
कंपनी की ओर से बयान में कहा गया है, “इस अभियान का मकसद है कि हर बच्चा पोषित और स्वस्थ रहे. ताकि वह देश को तरक्की पर ले जा सके. एक देश के तौर पर भारत की सामूहिक कामयाबी के लिए हर बच्चा मायने रखता है और पोषण का हर एक कतरा भारत को उस लक्ष्य की ओर ले जाएगा. यह समय है कि हम पोषण के बारे में सोचें. यह वक्त है कि हम एक बार फिर से भारत के बारे में सोचें. यह समय है ‘मिशन पोषण: भविष्य रोशन’ का.”
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/PcPQvH8E2oI/story01.htm
No comments:
Post a Comment