READ MORE
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया. इसके जवाब में भारतीय सेनाओं ने भी गोलीबारी की. पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक भारतीय महिला घायल हो गई. महिला को कुपवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.नूरजहां नाम की इस महिला को पैर में चोट आई है. फिलहाल घायल का उप जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. महिला की हालत खतरे से बाहर है. बताया जा रहा है कि दोनों ही ओर से करीब 45 मिनट तक फायरिंग हुई.
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. पिछले महीने ही पाकिस्तान सीमा से लगे सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में राइफल विनोद सिंह और राइफल जकी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दोनों ही जवानों की मौत हो गई.
No comments:
Post a Comment