Thursday, 3 May 2018

कर्नाटक चुनावः मोदी पर बरसे सिद्धारमैया, कहा- PM को शोभा नहीं देता बेंगलुरु का अपमान


READ MORE

कर्नाटक चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. जैसे-जैसे मतदान का दिन करीब आ रहा है नेताओं के हमले की धार तेज होती जा रही है. गुरुवार को पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में कई जगहों पर रैलियां की. नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बेंगलुरु को क्राइम कैपिटल बना दिया. (कर्नाटक चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि कर्नाटक सरकार भ्रष्टाचार में ‘‘ गोल्ड मेडलिस्ट ’’ है और कांग्रेस नेता ‘‘ सत्ता के नशे में चूर ’’ हैं. उन्होंने उस घटना का भी जिक्र किया जिसमें कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक कैफे में मारपीट की थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी रैलियों में कर्नाटक सरकार पर हमले बोले.


पीएम और यूपी सीएम के हमलों के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक के बाद एक कई ट्वीट किये. सिद्धारमैया ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम को यह शोभा नहीं देता कि सिर्फ चुनाव जीतने के लिए वह बेंगलुरु और उसकी जनता का अपमान करें. (कर्नाटक चुनाव से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें )


सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, “बेंगलुरु की गिनती दुनिया के 25 बेस्ट हाईटेक शहरों में होती है. बेंगलुरु कामकाजी महिलाओं के लिए भारत का सबसे बेहतर शहर है. यहां काम में महिलाओं की भूमिका 25 प्रतिशत है जो कि दुनिया में सबसे अधिक है.” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘बेंगलुरु दुनिया के सबसे तेजी से बदलते शहरों में से एक है. अब मोदी मुझे बताएं कि क्या एक प्रधानमंत्री को शोभा देता है कि चुनाव जीतने के लिए वह बेंगलुरु और इसकी जनता का अपमान करें.’




इससे पहले सिद्धारमैया ने लिखा, ‘मैं आपको बताता हूं कि पिछले पांच सालों में बेंगलुरु में क्या-क्या बदला है. बेंगलुरु दुनिया का सबसे जीवंत शहर है. यह दुनिया के टॉप 5 इनोवेशन हॉट स्पॉट्स में से एक है. देश का दूसरा सबसे लंबा मेट्रो नेटवर्क बेंगलुरु में है (हमने 5 सालों में 36 किलोमीटर मेट्रो बनवाई है). हमारे द्वारा बनाई गई सड़कों की यूएन ने भी सराहना की है.”


अपनी पूर्ववर्ती बीएस येदियुरप्पा सरकार पर हमला करते हुए सिद्धारमैया ने कहा बीजेपी सरकार ने पांच साल में सिर्फ 6 किलोमीटर लंबी मेट्रो बनवाई. बीजेपी सरकार की उदासीनता का यह सिर्फ एक उदाहरण है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के दौरान बेंगलुरु गारबेज शहर बन गया है.


सिद्धरमैया ने उत्तरप्रदेश में अंधड़ में 64 लोगों के मारे जाने के बावजूद कर्नाटक में जनसभाओं को संबोधित करने पर योगी आदित्यनाथ की आलोचना की.

No comments:

Post a Comment