Thursday, 3 May 2018

मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने के अपने फैसले का केंद्र ने किया बचाव


READ MORE

आधार संख्या को मोबाइल नंबर से जोड़ने के अपने फैसले का मजबूती से बचाव करते हुए केन्द्र ने गुरुवार को सुप्रीमो कोर्ट से कहा कि यदि उसने मोबाइल उपभोक्ताओं का वेरीफिकेशन नहीं किया होता तो अवमानना को लेकर उसकी खिंचाई की जा रही होती.हालांकि, कोर्ट ने कहा कि सरकार ने उसके फैसले का गलत अर्थ निकाला है और मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए आधार को अनिवार्य बनाने के लिए उसका प्रयोग ‘‘उपकरण’’ की तरह किया है.


प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ आधार और उसे कानूनी रूप देने वाले 2016 के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी. अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल ने पीठ को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र को विशेष आदेश दिया था कि वह एक साल के भीतर सभी सिम कार्ड का वेरीफिकेशन करे.


उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का छह फरवरी, 2017 का फैसला सिम कार्ड के वेरीफिकेशन की दिशा में सकारात्मक निर्देश था. इस मामले में सरकार की ओर से नाकाम होने पर अवमानना के लिए उसकी खिंचाई हो सकती थी.ये भी पढ़ेंः
मोबाइल सिम के लिए अब आधार कार्ड जरूरी नहीं, सरकार ने दिया निर्देश
आधार कानून को धन विधेयक बताए जाने से ‘असहमत’ सुप्रीम कोर्ट


No comments:

Post a Comment