Thursday, 3 May 2018

नगा शांति समझौते पर दस्तखत के लिए समय सीमा तय नहीं : नेफ्यू रियो


READ MORE

नगा उग्रवाद की समस्या को सुलझाने के लिए चल रही गहन वार्ता के बीच नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने गुरुवार को कहा कि दशकों पुरानी इस समस्या का हल खोजने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं है.  उन्होंने कहा, हालांकि बातचीत के दौरान हमारा पूरा ध्यान जितनी जल्दी संभव हो समझौते पर पहुंचने पर है.



रियो ने यह भी कहा कि आफस्पा को सभी जगह से हटा दिया जाना चाहिए , लेकिन वह नगालैंड में अभी भी लागू है क्योंकि राज्य में वातावरण अभी तक उसके अनुकुल नहीं है. आफस्पा के तहत सशस्त्र बलों को अभियान चलाने, बिना सूचना के किसी को भी कहीं भी गिरफ्तार करने जैसे विशेष अधिकार प्राप्त होते है.केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक के बाद रियो ने कहा, ‘‘नगा शांति समझौते पर हस्ताक्षर के लिए कोई समय सीमा तय नहीं है. लेकिन हमारी मंशा है कि जितनी जल्दी संभव हो, किसी नतीजे पर पहुंच जाएं.’’


राजनाथ सिंह के साथ 45 मिनट तक चली बैठक में रियो ने नगा शांति समझौते के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.



<


p class=”fulstorytext”>ये भी पढ़ेंः
क्या है अफस्पा, इसे क्यों हटाया जा रहा है उत्तर पूर्व के राज्यों से..
टेरर फंडिंग मामले में नगालैंड के तीन सरकारी अधिकारी गिरफ्तार


No comments:

Post a Comment