READ MORE
अपनी पत्नी के पासपोर्ट रिन्यू में देरी से परेशान एक दंपति ने आत्महत्या करने की धमकी दी. गुजरात निवासी 72 वर्षीय हरिप्रसाद पंडित ने एक ट्वीट किया जिसमें उसने और उसकी 71 वर्षीय पत्नी ने आत्महत्या करने की धमकी दी. उन्होंने यह ट्वीट विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग कर दिया. टि्वटर पर शिकायत करने वालों की समस्याओं को दूर करने के वास्ते तुरत – फुरत कार्रवाई करने के लिए चर्चित सुषमा स्वराज दंपति की मदद के लिए आगे आईं .उन्होंने अधिकारियों को मामले को देखने का निर्देश दिया.पंडित ने 27 मई की रात ट्वीट किया कि यदि अधिकारी 10 जून तक उसकी पत्नी संतोष बेन का पासपोर्ट जारी नहीं करते तो वह और उसकी पत्नी 15 जून को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के बाहर आत्महत्या कर लेंगे. हरिप्रसाद पंडित ने बताया कि वह संतोष बेन को गुर्दे के इलाज के लिए स्पेन ले जाना चाहते थे क्योंकि उनका बेटा और उसका परिवार वहीं रहता है.
— Hari Prasad Pandit (@HariPra55516537) May 27, 2018
सुषमा ने सोमवार को ट्वीट कर गुजरात क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय अधिकारी नीलम रानी को मामले को तत्काल देखने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. उन्होंने ट्वीट में कहा , ‘‘संतोष बहन को सोमवार को ही बुलाइये और उनकी शिकायत समझिए. मुझे मुद्दे के बारे में रिपोर्ट भेजें.’’ सुषमा के निर्देश पर रानी ने संतोष बेन को फोन किया और उनसे अहमदाबाद स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय आने को कहा.
नीलम : आज ही संतोष बहन को बुला कर उनकी पीड़ा समझो. मुझे रिपोर्ट भेजिए. यह मामला क्या है . @rpoahmedabad pic.twitter.com/oXW0rrcwtk
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) May 28, 2018
हरिप्रसाद ने कहा ,‘‘सोमवार को एक अधिकारी ने मुझे और मेरी पत्नी को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय आने को कहा. क्योंकि मैं स्वस्थ नहीं हूं , इसलिए मैंने अधिकारी से कहा कि हम कल आ सकते हैं. पासपोर्ट का मुद्दा पिछले आठ महीने से लटका है.’’ हालांकि पासपोर्ट अधिकारी रानी ने कहा कि 2007 में जारी पुराने पासपोर्ट में संतोष बेन का जन्मस्थान राजस्थान लिखा है. अब रिन्यू करने के आवेदन में वह इसे उत्तर प्रदेश दर्ज कराना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के निर्देश के अनुसार उन्होंने सूचना विदेश मंत्रालय को भेज दी है.
ये भी पढ़ें: श्रद्धालुओं का आरोप- चीन ने नहीं लगाने दी कैलाश मानसरोवर में डुबकी, सुषमा ने दिया ये जवाब
No comments:
Post a Comment