Monday, 28 May 2018

IRCTC का बदला अंदाज, पहले ही बता देगा टिकट कन्फर्म होगी या नहीं


READ MORE

ट्रेन का टिकट बुक करने वाले यात्रियों को हर बार कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता, लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एक अनुमान जताने वाली सेवा शुरू की जा रही है जिससे यात्रियों को पता चल सकेगा कि उनकी प्रतीक्षा सूची के टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना रहेगी. सोमवार आधी रात को आईआरसीटीसी की नयी वेबसाइट लाइव होगी. यह बीटा वर्जन पर होगी.15 दिन तक यह वर्जन रहेगा इस दौरान वेबसाइट से जुड़ी किसी भी समस्या या सुधार को लेकर अपनी राय दी जा सकती है. 15 दिनों के बाद इसमें अगर कोई बदलाव जरूरी हुआ तो उस बदलाव के बाद आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट पूरी तरह शुरू हो जाएगी और पुराना वर्जन खुद ही गायब हो जाएगा.


आईआरसीटीसी का दावा है कि नया वर्जन इस्तेमाल में आसान और ज्यादा उपयोगी साबित होगा. इसमें ज्यादा जानकारी होगी और मुसाफिरों के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाना आसान होगा. इसमें आपको अपने जरूरत की ट्रेन चुनने में भी आसानी होगी. अपनी पसंदीदा सीट चुनने में ज्यादा सहूलियत होगी और अगर आपकी टिकट वेटिंग लिस्ट में है तो ये वेबसाइट आपको ये भी बताएगी कि आपकी टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना है.


यह सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (सीआरआईएस) द्वारा विकसित नये एल्गोरिद्म पर आधारित होगा. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘प्रतीक्षा सूची के बारे में अनुमान जताने वाले नये फीचर के अनुसार बुकिंग ट्रेंड के आधार पर कोई इस बात का अनुमान लगा सकता है कि प्रतीक्षा सूची वाले या आरएसी टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना है. हम पहली बार अपने पैसेंजर ऑपरेशन और बुकिंग पैटर्न का डेटा माइन करेंगे.’पुराने आंकड़ों के संग्रह का विश्लेषण करके नयी सूचना जुटाने की प्रक्रिया को डेटा माइनिंग कहते हैं. अधिकारियों ने बताया कि यह विचार रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिया था. उन्होंने पिछले साल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर यह सेवा शुरू करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिये एक साल का वक्त दिया था.


ये भी पढ़ें
अब बदल सकते हैं Railway के कन्फर्म टिकट पर यात्रियों के नाम भी, अपनाएं ये तरीका


Article source: https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-black-panther-is-doing-great-on-box-office-it-made-a-bigger-opening-than-aiyaary-1275419.html

No comments:

Post a Comment