READ MORE
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाने की स्थिति में इस्तीफा देने के संकेत दिए हैं. कुमारस्वामी ने कहा, “कर्नाटक में मेरी स्वतंत्र सरकार नहीं है. कांग्रेस नेताओं की ‘अहसान’ से सीएम बना हूं. इसलिए फैसले लेने के लिए कांग्रेस पर निर्भर हूं. अगर जल्द ही किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा.”कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कही. बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार में रह-रह कर किसी ना किसी दरार की बात सामने आ रही हैं. जनता दल सेक्युलर यानी जेडीएस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि वह सत्ता में आने के 24 घंटे के अंदर सार्वजनिक उपक्रमों और सहकारी बैंकों से लिये गए कर्ज समेत सभी तरह के कृषि ऋण माफ कर देगी. लेकिन, अभी तक ऐसा नहीं किया गया.
दरअसल, जेडीएस (38) ने कांग्रेस (78) के साथ मिलकर सरकार बनाई है. 25 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह के बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होना था, लेकिन कांग्रेस के साथ मीटिंग नहीं हो पा रही है. मंत्रियों के पोर्टफोलियों बंटवारे को लेकर रविवार को जेडीएस और कांग्रेस की मीटिंग होनी थी, जो ऐन वक्त पर रद्द हो गई, क्योंकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी अगले 4-5 दिनों के लिए विदेश दौरे पर जा रहे हैं. अब उनके भारत लौटने पर ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा.
#WATCH Karnataka CM HD Kumaraswamy says, “it isn’t my independent government. I asked people for clear mandate to do their bidding. But now, I am here indebted to Congress leaders. I am not here because of mandate from state’s 6 crore population” pic.twitter.com/hwbNlc6uqd
— ANI (@ANI) May 27, 2018
#WATCH: K’taka CM HD Kumaraswamy says, “I asked people for clear mandate to do their bidding. But now, I am here indebted to Congress. Some ppl say that I had said that I wouldn’t take anyone’s support to form govt. Who are they to tell me? There are some compulsions in politics” pic.twitter.com/m8cGVbvNYy
— ANI (@ANI) May 27, 2018
23 मई को जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उसके 4 दिन बाद भी अभी तक मंत्रालयों के बंटवारे पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ पोर्टफोलियो आवंटन पर चर्चा की थी, लेकिन उसमें कोई हल नहीं निकल सका. बैठक में सिद्धारमैया, परमेश्वर, मल्लिकार्जुन खड़गे, डी के शिवकुमार और राज्य पार्टी प्रभारी के सी वेणुगोपाल मौजूद थे. सूत्रों की मानें तो 4-5 जून के बीच पोर्टफोलियो पर बैठक हो सकती है.
24 मई को मंत्रिमंडल पर पूछे जाने पर जी परमेश्वर ने कहा था, ‘हम अभी ये तय नहीं कर पाएं हैं कि कौन सा पोर्टफोलियो जेडीएस के पास जाना चाहिए और हमारे पास क्या होना चाहिए. हमने ये भी नहीं फैसला किया है कि पांच साल तक उनके ही सीएम रहेंगे या फिर हमारे भी.’
ये भी पढ़ें: विदेश यात्रा पर सोनिया-राहुल, कर्नाटक में मंत्रियों के पोर्टफोलियो बंटवारे में होगी देरी
No comments:
Post a Comment