READ MORE
सोमवार को कोलकाता में दमदम मेट्रो स्टेशन पर एक कपल की ट्रेन के अंदर गले लगने के चलते कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी. इस घटना के विरोध में टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया गया. टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन के बाहर ‘मॉरल पुलिसिंग’ की इस कथित घटना के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया. फ्री-हग जैसे पोस्टर्स लगाए गए औऱ इनमें से कुछ लोगों ने मेट्रो के भीतर भी कैम्पेन चलाया.टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन के बाहर आज सुबह बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए. उनके हाथों में तख्तियां और पोस्टर थे जिन पर लिखा था ‘’होक आलिंगन’’ (गले लगो).
न्यूज़ 18 की टीम ने वहां कुछ प्रदर्शनकारियों से बात की. प्रदर्शन कर रहे इंद्रनील का कहा, “हम लोग यहां इसलिए इकट्ठे हुए हैं ताकि संदेश दे सकें कि शहर में नफरत को नहीं फैलने देंगे. जो मेट्रो में हुआ उसके लिए कपल को आगे आने को आगे आकर कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है. फुटेज में जो दिख रहा है उससे सबकुछ समझ में आता है. ये शहर लोगों को किसी के साथ ऐसा व्यवहार करने की अनुमति नहीं देगा.”
एक और प्रदर्शनकारी ने कहा, “मेरी आइडेंटिटी इंडिविजुअल नहीं है, मैं आज कोलकाता हूं. अभी नफरत बहुत हो रही है. कुछ दिन पहले मेट्रो में नई और पुरानी सोच के बीच टकराव हुआ. महत्वपूर्ण ये नहीं है कि घटना क्या हुई. हमें प्यार बांटना चाहिए. यह प्रोटेस्ट नहीं है हम तो प्यार बांटने आए हैं”शहर के एक जाने-माने कॉलेज के एक छात्र ने कहा, ‘‘हम यहां मेट्रो में ‘नैतिकता की पहरेदारी’ की घटना का विरोध करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. हमारा शहर खुशी और प्यार का शहर माना जाता है. हमने इससे पहले इस तरह की घटना कभी नहीं देखी. यह पूरी तरह से शर्मनाक है. ’’
दरअसल, मीडिया में आई खबरों के अनुसार, सोमवार को एक युवक ने मेट्रो में अपनी महिला मित्र को गले लगा लिया था जिसपर कथित रूप से मेट्रो में मौजूद एक बुज़ुर्ग ने उनका विरोध किया. इस बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी. बाद में भीड़ से कुछ और लोग भी बुज़ुर्ग के पक्ष में आ गए.
उनमें से कुछ लोगों ने कपल को धमकी दी कि दम-दम स्टेशन उतरो, फिर बताते हैं. जैसे ही दम-दम स्टेशन आया, कुछ लोगों ने लड़के को ट्रेन से नीचे खींच लिया और लात-घूंसों से पिटाई करने लगे. पिटाई करने वाले लोग कह रहे थे कि कमरा लेकर क्यों नहीं मिलते? इस दौरान लड़की बीच बचाव में आई, पर कोई नहीं माना. लड़की को भी चोटे आईं. बाद में भीड़ से ही कुछ और लोगों ने कपल का बचाव किया. तब जाकर वो बच सके.
ये भी पढ़ेंः
मेट्रो में गले मिल रहे कपल की भीड़ ने कर दी पिटाई, कहा- कमरा लेकर क्यों नहीं मिलते?
मेट्रो परिसर में महंगी हुई पार्किंग, दिल्ली मेट्रो ने बढ़ाया पार्किंग चार्ज
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/GfetNAGJsGE/story01.htm
No comments:
Post a Comment