READ MORE
सरकार ने विमानन ढांचागत सुविधा को बेहतर बनाने के लिए तीन नए टर्मिनल बिल्डिंग बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. ये टर्मिनल बिल्डिंग चेन्नई , गुवाहाटी और लखनऊ के एयरपोर्ट पर बनाए जाएंगे. इन पर कुल लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है.इस वक्त भारत के एविएशन सेक्टर में सालाना 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हो रही है. इस साल मार्च में ये 28 फीसदी पर पहुंच गया था. मार्च के महीने में करीब 1.16 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की.
सिविल एविएशन मिनिस्टर सुरेश प्रभु ने कहा कि चेन्नई हवाई अड्डे पर करीब 2,467 करोड़ रुपये की लागत आएगी. नई टर्मिनल बिल्डिंग में सालाना 35 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी. साथ ही गुवाहाटी और लखनऊ हवाईअड्डों के विस्तार की योजना को भी मंजूरी दी गयी जिनपर क्रमश : 1,383 करोड़ रुपये तथा 1,232 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है.
प्रभु ने कहा कि गुवाहाटी में नये टर्मिनल से ‘ एक्ट ईस्ट पालिसी ’ को गति मिलेगी साथ ही इससे पूर्वोत्तर भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/GfetNAGJsGE/story01.htm
No comments:
Post a Comment