READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘2+1 फार्मूला’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव जीतने का मोदी का फार्मूला ‘दो रेड्डी+ एक येद्दी’ है. कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता तक पहुंचे की कोशिशों में जुटे प्रधानमंत्री मोदी ने ही एक चुनावी रैली में सिद्धारमैया पर निशाना साधा था. उन्होंने ‘हार के डर’ से सिद्धारमैया के दो जगहों से चुनाव लड़ने और अपने बेटे को भी मैदान में उतारने का जिक्र किया था. इस पर सिद्धरमैया ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने भी दो जगहों से चुनाव लड़ा था.
I was reading in newspapers about ‘2+1’ ‘1+1’ formula in Karnataka. This is nothing but a version of ‘family politics’ of the Congress. Karnataka election is a battle between ‘Naamdaars’ ‘Kaamdaars’, between ‘family politics’ ‘people’s politics : PM Modi #NammaModi pic.twitter.com/VFSWU9cntl
— BJP (@BJP4India) May 1, 2018
सिद्धारमैया ने इसके साथ ही दागी खनन कारोबारी जी जर्नादन रेड्डी के भाइयों को बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में उतारने को लेकर मोदी पर हमला बोला और कहा, ‘चुनाव जीतने के लिए मोदी का फार्मूला दो रेड्डी और एक येद्दी है.’ येद्दी से उनका मतलब मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी के उम्मीदवार बीएस येद्दियुरप्पा से है.
Today PM avoided talking about his complicity in closing CBI cases against the Reddy bros. Instead he spoke about some 2+1 formula.
Here is the explanation to his formula to win election. 2 Reddys + 1 Yeddy.#2Reddy1Yeddy https://t.co/FozyhwOyHA
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) May 1, 2018
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में दो जगहों वाराणसी और वडोदरा से चुनाव लड़ा था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए जो 60-70 सीटें नहीं पार कर पाएगी.
सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘क्या आप डर के कारण दो संसदीय क्षेत्रों (वाराणसी और वडोदरा) से चुनाव लड़े थे. निश्चित रूप से आप 56 इंच वाले व्यक्ति हैं… दो सीटों को छोड़िए, सर, इस बात पर चिंता कीजिए कि आपकी पार्टी 60-70 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाएगी.’ (भाषा इनपुट के साथ)
No comments:
Post a Comment