Sunday, 27 May 2018

विदेश यात्रा पर सोनिया-राहुल, कर्नाटक में मंत्रियों के पोर्टफोलियो बंटवारे में होगी देरी


READ MORE

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार तो बन गई, लेकिन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होना अभी बाकी है. सूत्रों के मुताबिक, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ विदेश यात्रा पर हैं. उनकी गैर-मौजूदगी में पोर्टफोलियों बंटवारे को लेकर कोई फैसला नहीं लिया जाएगा. इसलिए  मंत्रियों को पोर्टफोलियो के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.सूत्रों के मुताबिक, पोर्टफोलियो आवंटन पर फैसला करने की बैठक को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि सोनिया गांधी स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए रविवार रात अपने बेटे के साथ विदेश यात्रा पर जा रही हैं. सूत्रों ने बताया, “बैठक 4-5 जून को होने की संभावना है.”


कांग्रेस-जेडीएस के बीच वित्त, गृह, पीडब्ल्यूडी, बिजली, सिंचाई और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो के आवंटन पर अभी सहमति नहीं बन पाई है. कांग्रेस, जेडीएस के पोर्टफोलियो की लिस्ट का इंतजार कर रही है.


सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने 2004-06 (जेडीएस-कांग्रेस) के साथ-साथ 2006-08 (जेडीएस-बीजेपी) में  पिछली गठबंधन सरकार की तरह वित्त मंत्रालय की मांग की है.  कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल करने पर भी चर्चा हो रही है.


दूसरी ओर कुमारस्वामी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं. शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ पोर्टफोलियो आवंटन पर चर्चा की थी, लेकिन उसमें कोई हल नहीं निकल सका. बैठक में सिद्धारमैया, परमेश्वर, मल्लिकार्जुन खड़गे, डी के शिवकुमार और राज्य पार्टी प्रभारी के सी वेणुगोपाल मौजूद थे.  (एजेंसी इनपुट के साथ)


ये भी पढ़ें:  शिवसेना से गठबंधन टूटा तो कांग्रेस के ‘हाथ’ जा सकती है सत्ता: BJP नेता


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/P5MdmuaEwZA/story01.htm

No comments:

Post a Comment