Sunday, 27 May 2018

गिलगित-बाल्टिस्तान ऑर्डर को लेकर भारत ने पाक राजदूत को भेजा समन


READ MORE

पाक अधिकृत इलाके गिलगित-बाल्टिस्तान में एक आदेश पर कड़ा ऐतराज जताते हुए भारत ने पाक उप उच्चायुक्त सैय्यद हैदर शाह को समन जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने समन जारी करते हुए गिलगित-बालिस्टान को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया है. सरकार ने समन में कहा कि 1947 के बंटवारे के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर समेत कथित गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का अभिन्न हिस्सा है. इसमें किसी भी तरह का बदलाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.पाकिस्तानी रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में पाक सरकार ने गिलगिट-बाल्टिस्तान अध्यादेश के जरिए अपने प्रधानमंत्री को संवैधानिक, न्यायिक और प्रशासनिक अधिकार दिए हैं. इससे वे इलाके में किसी भी मौजूदा कानून में बदलाव या नया कानून लागू कर सकते हैं. गिलगित-बाल्टिस्तान में पाक सरकार के इस आदेश के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं.


इस एकतरफा फैसले ने इलाके के लोगों और राजनीतिक दलों के नेताओं में निराशा पैदा कर दी है. विदेश मंत्रालय के अपने एक बयान में कहा कि भारत ने पाकिस्तान को कह दिया है कि गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है.


बयान में ये भी कहा गया कि पाकिस्तान द्वारा इन इलाकों में जबरदस्ती और अवैध तरीके से कब्जा जमाने की कोई भी गतिविधि भारत बर्दाश्त नही करेगा. बयान में कहा गया कि अवैध कब्जे वाले इलाके पाकिस्तान को जल्द ही खाली कर देने चाहिए.मंत्रालय ने अपने बयान में ये भी कहा कि पाकिस्तान का कोई भी एक्शन जम्मू-कश्मीर में पाक के अवैध कब्जे की बात नहीं छुपा सकता. बता दें कि पिछले 70 सालों से वहां के लोगों के अधिकारों का हनन और उनकी स्वतंत्रता पर कब्जा कर बैठा पाकिस्तान वहां के लोगों की जिन्दगी नर्क बना चुका है. (एजेंसी इनपुट के साथ)


ये भी पढ़ें:


पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है हाफिज सईद पर मुकदमा चलाना- पूर्व ISI प्रमुख


कश्मीर में LoC के पास बनाए जाएंगे 5500 अंडरग्राउंड बंकर, 200 कम्युनिटी हॉल


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/P5MdmuaEwZA/story01.htm

No comments:

Post a Comment