Thursday, 3 May 2018

केजरीवाल पर बोले विश्वास, मैंने जिसके कहने से जेटली के लिए बोला वो मैदान छोड़ कर भाग गया!


READ MORE

आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में उपस्थित हुए. पिछली सुनवाई में जज ने इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए विश्वास को आज बुलाया था. विश्वास ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अपने पार्टी के सर्वोच्च नेता अरविंद केजरीवाल के कहने पर उन्होंने उनकी बातें दुहराई थीं.किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता की बात दुहराते हैं और इसी तरह अरविंद की बातों को उन्होंने दुहराया. विश्वास ने अपने वक्तव्य में केजरीवाल की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि जिस आदमी के कहने पर उनका नाम इस केस में जुड़ा, वह बीच रास्ते में मैदान छोड़ कर भाग गया.


ऐसे में मेरे पास इस केस से सम्बद्ध कोई दस्तावेज नहीं हैं. इसके लिए मैंने अरविंद से समय मांगा लेकिन वो न तो मिल रहे हैं, न तो कोई कागज़ भिजवा दे रहे हैं. इसलिए मेरा यह जानना ज़रूरी है कि अरविंद तब झूठ बोल रहे या अब झूठ बोल रहे हैं.


उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने डीडीसीए केस में दस करोड़ रुपए की मानहानि का केस किया था. पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल समेत अन्य सभी नामजदों ने अरुण जेटली से माफ़ी मांग ली थी जिसके बाद अरुण जेटली ने उनके ख़िलाफ़ केस वापस ले लिया था. अब इस केस में विश्वास अकेले रह गए हैं. आज की सुनवाई में विश्वास का पक्ष सुनने के बाद जज ने केस की अगली तारीख़ 28 मई को तय की है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/FgLAdVH37v0/story01.htm

No comments:

Post a Comment