Thursday, 3 May 2018

ट्रंप की निर्वस्त्र प्रतिमा बिकी करीब 18 लाख रुपये में


READ MORE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक निर्वस्त्र प्रतिमा लॉस एंजिलिस में हुई एक नीलामी में 18 लाख रुपये में बिकी. इस प्रतिमा को अब एक संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा. जूलियंस ऑक्शंस ने बुधवार को घोषणा की कि उसने लॉस एंजिलिस में एक नीलामी में यह प्रतिमा बेची. प्रतिमा में ट्रंप का पेट निकला हुआ दिख रहा है.यह प्रतिमा ट्रंप की निर्वस्त्र प्रतिमाओं की एक सीरीज़ का हिस्सा है. बाकी चारों प्रतिमाएं जब्त कर ली गयीं या नष्ट कर दी गयीं. अगस्त, 2016 में जब ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे तब ये प्रतिमाएं लॉस एंजिलिस, सैन फ्रांसिस्को, न्यूयार्क, सियेटल और क्लीवलैंड में सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शनी के लिए रखी गयी थीं.


प्रतिमा खरीदने वाले जैक बैगन्स इसे लॉस एंजिलस के हॉन्टेड म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखना चाहते हैं.


ये भी पढ़ेंः‘पोर्न स्टार को समझौते के लिए दी गई राशि ट्रंप ने कोहेन को वापस की’
ट्रंप को ‘इडियट’ कहने वाले अधिकारी ने खबर को बताया बकवास


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/FgLAdVH37v0/story01.htm

No comments:

Post a Comment