Monday, 28 May 2018

अनंतनाग में आतंकियों ने लूटा बैंक, गार्ड की बंदूक छीनकर फरार


READ MORE

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के श्रिगुफवारा इलाके के एक बैंक से आतंकी लगभग एक लाख अस्सी हजार की लूटपाट कर भागने में कामयाब हो गए. बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी की 12 बोर की राइफल भी आतंकी लूटकर फरार हो गए. जम्मू-कश्मीर में एकतरफा सीज फायर जारी रखने के लिए गृह मंत्रालय से मिले निर्देश के बाद भी आतंकी घटनाएं थम नहीं रही हैं. आए दिन कश्मीर में आतंकी ऐसे हिंसक वारदात करने में कामयाब हो रहे हैं. बीते कुछ दिनों से आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की कई खबरें सामने आई हैं. हाल ही में बस स्टेशन पर भी आतंकियों ने हमला किया था.सेना पर आतंकी हमला
जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां में आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ी को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट किया, जिसमें 44 राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवानों घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए आंतकी पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही भारतीय सेना की गाड़ी वहां से गुजरी उन्हें आईईडी विस्फोट कर दिया.


सैन्य शिविर बन रहे निशानाइससे पहले बीती रात भी यहां पुलवामा जिले में सेना के एक शिविर पर आतंकवादियों के एक समूह ने गोलीबारी कर दी थी, जिसमें एक सिविलियन और एक जवान की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिला के काकापुरा स्थित 50 राष्ट्रीय रायफल्स के शिविर पर गोलीबारी की थी.


 

No comments:

Post a Comment