READ MORE
सरकारी नौकरी की राह देख रहे अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया. टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र वितरण की मांग काे लेकर सोमवार को बेसिक शिक्षा निदेशक से मुलाकात की.अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा विभाग जान-बूझकर उनके मामले में अनदेखी कर रहा है,जिसकी वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.सहायक अध्यापक के 12460 पदों पर भर्ती को शासन की हरी झंडी मिलने के बाद भी हजारों अभ्यर्थियों को राहत नहीं मिल पाई है. हाईकोर्ट में मामला होने के चलते अभ्यर्थियों की नियुक्तियां फंसी हुई है. अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा विभाग की लापरवाही की वजह से उनका भविष्य अंधकार में है.
इन पदों पर इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मार्च में निर्देश दिए थे, जिन अभ्यर्थियों के जनपदों में विज्ञापन के अनुसार कोई रिक्त पद नहीं था उनको दूसरे जनपद से आवेदन करने की छूट दी गई थी.
इसके विरोध में कुछ लोगों ने कोर्ट में रिट दाखिल करके आपत्ति जताई,जिसके बाद शून्य जनपद वाले जिलों में भर्ती रोक दी गई, अभ्यर्थियों के अनुसार कोर्ट ने अपने आदेश में सरकार को यह छूट दी है कि वह चाहे तो कोर्ट में लीव एप्लीकेशन लगाकर सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे सकती है.अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रदेश भर से करीब साढ़े सात हजार अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है.
No comments:
Post a Comment