READ MORE
अब से 25 रेलगाड़ियों के यात्री अपने खाने के लिए पहले से तैयार मेन्यू में से खाना चुन सकेंगे और क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान भी कर सकेंगे. इससे अधिक पैसा मांगे जाने या छुट्टे के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. हाल में शुरू हुई यह सुविधा सभी जोन में चरणबद्ध तरीके से लागू होगी.एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा , ‘‘ विक्रेता के पास पीओएस मशीन होगी और पहले से लोड किया हुआ सॉफ्टवेयर होगा जिसमें यात्री मेन्यू और कीमतें देख सकेंगे. इसमें हेरफेर नहीं किया जा सकेगा. ’’ कीमतें तय होंगी और यात्री भोजन के लिए अपने कार्ड से भुगतान कर सकेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘इससे यात्री को तीन फायदे होंगे – पहला तो यह कि भोजन अधिकृत विक्रेता से मिलेगा , दूसरा यह तय कीमत पर मिलेगा और तीसरा खुले पैसे के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं रहेगी.’’
जिन रेलगाड़ियों में कार्ड से भुगतान के लिए पीओएस मशीनें दी जाएंगी उनमें बंगलुरू से नई दिल्ली तक चलने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस , जम्मू तवी – कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस और नई दिल्ली से हैदराबाद के बीच चलने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस शामिल है. जयपुर से मुंबई के बीच चलने वाली अरावली एक्सप्रेस में भी यह सुविधा होगी.
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फिलहाल रेलवे के पास 76 पीओएस मशीनें हैं. कितनी और ट्रेनों में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है, यह आकलन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि यात्रियों की ओर से भोजन के लिए ज्यादा पैसा वसूले जाने की शिकायतें मिल रही थीं.ये भी पढ़ेंः
बोगी से अलग हुआ मुंबई-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का इंजन, बड़ा हादसा टला
बोगी से अलग हुआ मुंबई-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का इंजन, बड़ा हादसा टला
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/famous-tv-actor-mohan-bhandari-no-more-411890.html
No comments:
Post a Comment