READ MORE
डेट नाइट पर पत्नी को छोड़ दूसरी लड़की को देखने के कारण सैन एंटोनियो की एक महिला ने अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.सैन एंटोनियो पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय स्टार पेरेज शनिवार को अपने पति के साथ फीएस्टा फेस्टिवल मना रही थी, तभी उसने अपने पति को देखा की वह दूसरी लड़कियों को देख रहा है. घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई और फिर पेरेज ने चाकू से पति पर हमला कर उसके बाजुओं को जख्मी कर दिया.
पत्नी के हमले से घबराए पति ने बाहर भाग कर इसकी सूचना पुलिस को दी कि उसकी पत्नी उसे मार डालेगी, जिसके बाद पुलिस ने पेरेज़ को गिरफ्तार कर लिया.
इसके बाद पेरेज़ को मंगलवार को खतरनाक हथियार से पति पर हमला करने के आरोप में बेक्सार काउंटी जेल भेज दिया गया.ये भी पढ़ेंः
लड़कों को पसंद आती हैं ऐसी लड़कियां, हैरान करती है ये रिसर्च
TEXAS में सिटी काउंसिल के चुनाव के लिए भारतीय-अमेरिकी फिर से मैदान में
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/famous-tv-actor-mohan-bhandari-no-more-411890.html
No comments:
Post a Comment