READ MORE
सरगुजा संभाग के चार जिलों को अपने में समेटे जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद से रामदेव राम को समिति के चार सदस्यों ने कोरम की औपचारिकता पूरी करते हुए हटा दिया गया. रामदेव राम कांग्रेस के पूर्व विधायक और पैलेस का पसंदीदा चेहरा माने जाते हैं.11 सदस्यीय समिति में से चार सदस्यों ने नियमानुसार कोरम पूरा करते हुए रामदेव राम को पद से हटा दिया. रामदेव राम के हटाए जाने की यह पूरी कार्यवाही संयुक्त संचालक पंजीयक सहकारी संस्था की उपस्थिति में हुई. समिति में रामदेव सहित कुल 11 सदस्य हैं, इनमें रामदेव सहित 7 सदस्य उपस्थित थे लेकिन रामदेव खुद विषय थे तो वो वोट कर नही सकते थे. दो अन्य सदस्य सोमेश्वर शरण सिंहदेव और मंजू सदस्य ने वोट ही नहीं डाला जबकि चार अन्य सदस्य अनुपस्थित रहे.
अब जो चार बचे जिनमें बीजेपी के जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी भी शामिल थे, उन चार ने एक तिहाई उपस्थिति फ़ैसले के लिए पर्याप्त के नियम के तहत कोरम पूरा सिद्ध किया और रामदेव राम को पद से हटा दिया. इसके बाद उपाध्य़क्ष संतोष सिंह को कॉपरेटिव बैंक, सरगुजा का नया चेयरमैन चुना गया.बहरहाल रामदेव राम को इसके पूर्व संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं सरगुजा ने सीईओ सहकारी केंद्रीय बैंक को पत्र लिखकर अध्यक्ष के विरुद्ध हटाए जाने की कार्यवाही के निर्देश दिए थे.
No comments:
Post a Comment