
READ MORE
मक्कल निधी मियाम के संयोजक कमल हासन ने तमिलनाडु के गवर्नर को पत्र लिखकर तूतीकोरिन हिंसा पर सवाल पूछा है. उन्होंने गवर्नर से पूछा है कि सरकार ने पुलिस को किस तरह के हथियार इस्तेमाल करने का आदेश भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिया था. हासन ने गवर्नर से पत्र लिखकर पूछा है कि पुलिस ने भीड़ पर फायरिंग के लिए कितने हथियारों का इस्तेमाल किया. हासन ने यह भी पूछा है कि पुलिस फायरिंग में कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं.बता दें पहले कमल हासन ने तमिलनाडु सरकार से यह सवाल किया था, जिसका उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित से पत्र लिखर जवाब मांगा है.

(कमल हासन द्वारा लिखा गया गवर्नर को पत्र)
तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में वेदांता ग्रुप की स्टरलाइट कॉपर यूनिट के खिलाफ महीनों से चल रहा प्रदर्शन के हिंसात्मक हो जाने के बाद कई लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. हिंसा भड़कने के बाद इलाके में धारा 144 लागू हो गई थी और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं.प्रदर्शनकारियों के मुताबिक कॉपर फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण के कारण यहां का ग्राउंड वॉटर भी प्रदूषित हो रहा है. इलाके में पीने के पानी की समस्या बढ़ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फैक्ट्री के प्रदूषण के कारण सेहत से जुड़ी गंभीर समस्या का संकट खड़ा हो गया है. हाल ही में इस कंपनी ने शहर में अपनी और यूनिट बढ़ाने की घोषणा की है. इसलिए स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा कॉपर फैक्ट्री को बंद करने और आगे कोई और यूनिट चालू नहीं करने की मांग की है.
No comments:
Post a Comment