READ MORE
ग्वालियर के मलगड़ा तिराहे के पास स्थित आदिवासियों की बस्ती में पिछले दिनों कुपोषण की मौत की खबर के बाद जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वहां के लोगों ने बंधक बना लिया. रविवार दोपहर में पूर्व क्षेत्रीय विधायक रहे प्रधुमन सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने यह काम किया. घटना के समय हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले सीएमएचओ डॉ. एमके सक्सेना आदिवासियों की बस्ती में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल कर रहे थे. तभी पूर्व विधायक ने मोहल्ले की महिलाओं को आंगनवाड़ी के गेट पर लाकर बैठा दिया और वे खुद भी बैठ गए और भजन शुरू कर दिया.कांग्रेस नेता का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां के हर घर में जाकर मरीजों की खोजबीन कर उनका वैक्सीनेशन करें और उन्हें भर्ती करवाए. साथ ही जिन आदिवासियों के बच्चों ने बीमारी के चलते दम तोड़ा है उनके परिवार को मुआवजा दिया जाए. यह मामला करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा. बाद में किसी तरह सीएमएचओ ने सभी के स्वास्थ्य परीक्षण का आश्वासन देकर स्थानीय लोगों और पूर्व विधायक को समझाया तब वह वहां से जा सके. वहीं पूर्व विधायक का कहना है कि हमेशा सरकारी अफसर सिर्फ अपना दौरा कर यूं ही वापस चले जाते हैं लेकिन इन आदिवासियों की समस्याएं जस की तस रहती हैं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/huZozjx6YUI/story01.htm
No comments:
Post a Comment