Wednesday, 2 May 2018

नक्सलियों का पूरी तरह से खात्मा करेगी सरकार, ये है एक्शन प्लान


READ MORE

नक्सलियों पर आखिरी चोट करके उनका पूरी तरीके से सफाया करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए सरकार ने लास्ट पुश प्लान तैयार किया है. इसके तहत नक्सलियों को उन्हीं के गढ़ में घुसकर मारने का प्लान है. गृह सचिव राजीव गौबा जल्द ही सुकमा का दौरा करेंगे, जो देश में सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित है. नक्सलियों के ‘वार टैक्टिकल काउंटर आफेंसिव कैंपेन’ का पूरा जवाब भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियां देंगी. पिछले एक हफ्ते में साठ से ज्यादा नक्सल मारे जा चुके हैं और करीब सौ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. देश में नक्सलवाद शुरू होने के बाद सरकार ने इतनी बड़ी कामयाबी अब तक एंटी नक्सल आपरेशन में नहीं देखी है और अब सरकार इस आपरेशन को आखिरी मुकाम तक ले जाना चाहती है.आपरेशन लास्ट पुश के मुताबिक, नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क बनाने के काम में और तेजी लाई जाएगी और सड़क बना रहे लोगों को थ्री टियर यानी तीन स्तर की सुविधा दी जाएगी. नक्सलियों को उनके गढ़ में घुसकर सुरक्षा एजेंसियों का मारने का प्लान है. इसके लिए टॉप 10 नक्सल कमांडरों की पहचान कर ली गई है. इसमें हिडमा, सीटी, नागेश और सावित्री जैसे खतरनाक कमांडर शामिल हैं, जो लगातार सुरक्षा बलों पर जानलेवा हमले करते आए हैं. सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि नक्सली अपने गढ़ में उनको रोकने के लिए छोटे-छोटे दस्तों में उनके कैंप पर हमला करेंगे. इसके लिए विशेष स्क्वायड तैयार किए गए हैं जो नक्सलियों की इस योजना से निपटेंगे.


सुरक्षा बलों को मिले इनपुट के मुताबिक, नक्सलियों का कमांडर हिडमा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला कर सकता है. हिडमा 75 नक्सलियों के ग्रुप के साथ हमला करने की फ़िराक में हैं. सूत्रों के मुताबिक़ PLGA BN-1 का कमांडर मांडवी इंदुमल उर्फ ‘हिडमा’ सुरक्षा बलों के छीने हथियार और UBGL/रॉकेट लॉन्चर से भी हमले की फ़िराक में है और सुरक्षा बलों के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाने की योजना बना रहा हैं.


यही नहीं बस्तर, गढ़चिरौली, मलकानगिरी जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में एंटी आईईडी डिटेक्टर स्क्वायड का भी गठन किया गया है जो विस्फोटकों का पता लगाएंगे. इतना ही नहीं नक्सलियों के नए इलाके छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा, केरल, पूर्वोत्तर में भी उनके पांव जमाने से पहले उनको उखाड़ फेंकने की पूरी तैयारी कर ली गई है. कुल मिलाकर सरकार को उम्मीद है कि नक्सलियों को नेस्तानाबूत करने की योजना अगले साल की शुरुआत तक जमीन स्तर पर दिखेगी.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/Ls5qV978tEE/story01.htm

No comments:

Post a Comment