READ MORE
कैब ड्राइवरों के अपने महिला पैसेंजरों से बदसलूकी और छेड़खानी के कई मामले पहले भी सामने आए हैं. दिल्ली में एक बार फिर कैब ड्राइवर की अपनी महिला यात्री से बदतमीजी का मामला सामने आया है. दिल्ली के साउथ-वेस्ट इलाके की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की ने घर जाने के लिए कैब बुक की और कैब में बैठते ही ड्राइवर उससे उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा. ड्राइवर के बार-बार मोबाइल नंबर मांगने पर खुद को बचाने के लिए लड़की ने गाड़ी से छलांग लगा दी.लड़की की शिकायत के मुताबिक मंडी हाउस से कापसहेड़ा अपने घर जाने के लिए कैब में बैठने के बाद ड्राइवर ने उससे उसका मोबाइल नंबर मांगा और उससे दोस्ती करने की बात कही.
पुलिस ने बताया कि कैब के धौला कुंआ बस स्टॉप पहुंचते ही लड़की खुद को बचाने के लिए गाड़ी से कूद गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में दो कारों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, युवती घायल
ग्रेटर नोएडा रेप केस: महिला के साथ बलात्कार का आरोपी ओला ड्राइवर गिरफ्तार
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/PC-OiQGn6zY/story01.htm
No comments:
Post a Comment