READ MORE
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ी को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट किया, जिसमें 44 राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवानों घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए आंतकी पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही भारतीय सेना की गाड़ी वहां से गुजरी उन्हें आईईडी विस्फोट कर दिया.इससे पहले बीती रात भी यहां पुलवामा जिले में सेना के एक शिविर पर आतंकवादियों के एक समूह ने गोलीबारी कर दी थी, जिसमें एक सिविलियन और एक जवान की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिला के काकापुरा स्थित 50 राष्ट्रीय रायफल्स के शिविर पर गोलीबारी की थी.
पुलिस ने बताया कि रमजान के पाक महीने में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की केंद्र की घोषणा के बाद यह पहला आतंकवादी हमला है. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के काकापोरा स्थित 50 राष्ट्रीय राइफल के शिविर पर हमला किया, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था. मुठभेड़ के दौरान बिलाल अहमद नामक एक असैन्य नागरिक भी घायल हुआ था. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/PC-OiQGn6zY/story01.htm
No comments:
Post a Comment