Wednesday, 2 May 2018

मोबाइल सिम के लिए अब आधार कार्ड जरूरी नहीं, सरकार ने दिया निर्देश


READ MORE

अगर आपको मोबाइल सिम चाहिए और आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो परेशान होने जरूरत नहीं, अब आपको बिना आधार के भी सिम कार्ड मिल जाएगा. सरकार ने मोबाइल ऑपरेटरों को निर्देश जारी कर सिम के लिए दूसरे प्रूफ जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड को भी स्वीकार करने के लिए कहा है.केंद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी किया है जिसके मुताबिक अब आपको मोबाइल सिम लेने के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी. मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर्स को दिए इस निर्देश में सरकार ने पहचान साबित करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और वोटर आईडी कार्ड भी स्वीकार करने के लिए कहा है.


दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन के मुताबिक, यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े. उन्होंने कहा, ‘‘नियमों के तहत नया कनेक्शन किसी भी तरह का वैध पहचान प्रमाणपत्र और पते का प्रमाण देकर हासिल किया जा सकता है. इस नियम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर्स वैध पहचान और पते के प्रमाण वाले ग्राहकों को नया सिम जारी करने से इनकार नहीं कर सकते. पुन: सत्यापन के लिए हमें उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार करना होगा.’’


बता दें कि इससे पहले उन उपभोक्ताओं को सिम नहीं दिए जाने की बात सामने आई थी, जिनके पास आधार कार्ड नहीं होता था.सुप्रीमकोर्ट ने हाल ही में मोबाइल को आधार से लिंक कराने पर भी टिप्पणी की थी. कोर्ट ने कहा था कि उसने कभी भी मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने का फैसला ही नहीं दिया, सरकार ने उसके आदेश की गलत व्याख्या की थी.


कोर्ट ने पहले ही साफ कर दिया था कि जब तक कोर्ट इस मामले पर कोई फैसला नहीं ले लेता तब तक सिम कार्ड के लिए आधार अनिवार्य नहीं है.


ये भी पढ़ेंः


अब यूज़र्स फोन में बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे Call


1,749 रुपये की EMI में खरीदें मोटोरोला का यह शानदार फोन


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/dangal-why-did-aamir-khan-think-that-mallika-sherawat-is-not-fit-for-a-mothers-role-412614.html

No comments:

Post a Comment