Wednesday, 2 May 2018

VIDEO: गुणवत्ताहीन भोजन के विरोध में धरने पर बैठे स्कूल स्टूडेंट्स


READ MORE

उत्तराखंड में लंढौरा के शिकारपुर में स्थित नवोदय विद्यालय एक बार फिर चर्चाओं में है. छात्रों का आरोप है कि मेस के खाने में टेंडर के ठेकेदार की लापरवाही स्कूली बच्चों पर भारी पड़ रही है. बता दें कि कई बार नवोदय विद्यायल में भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं. साथ ही छात्रों के बीमार होने का भी मामला सामने आया चुका है. बावजूद इसके स्कूल प्रबधन की लापरवाही से छात्रों की सेहत के साथ बार बार खिलवाड़ किया जा रहा है. लिहाजा, छात्र भोजन की गुणवत्ता को सुधारने के लिए स्कूल परिसर में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. वहीं इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. छात्रों की मांग है कि ठेकेदार का भोजन का टेंडर निरस्त किया जाए ताकि छात्रों के भोजन की गुणवत्ता में सुधार हो सके. उन्होंने कहा कि जब तक कोई उच्च अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं करेगा उनका धरना जारी रहेगा. 


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/pooja-mishra-again-in-controversy-416834.html

No comments:

Post a Comment