READ MORE
आईपीएल 2018 जीतने के लिए अनिल कपूर और रणवीर सिंह जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने चेन्नई सुपर किंग्स को बधाई दी. टीम ने तीसरी बार यह खिताब जीता है.चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से मात दी. इससे पहले टीम 2010 और 2011 में जीत का स्वाद चख चुकी है.
चेन्नई ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 181 रन बनाए जबकि सनराइजर्स 20 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रनों पर सिमट गई.
बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर कुछ इस अंदाज में टीम को बधाई दी. अनिल कपूर ने लिखा,’ सात बार फाइनलिस्ट और तीन बार विजेता. चैम्पियंस होने के नाते चेन्नई सुपर किंग्स सच में इस जीत के हकदार हैं. सीरीज का कितना रोमांचकारी अंत.’
7 time Finalists and 3rd time Winners. @ChennaiIPL truly deserves to be awarded for being the champions that they are! What an exciting finish to the series! #IPL2018Finals #CSKvsSRH pic.twitter.com/z8cYkSOcST
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) May 27, 2018
वहीं अपने दमदार अभिनय के लिये जाने जाने वाले रणवीर सिंह ने लिखा,’ चेन-नई चेन-नई सु-पर किंग्स! पीली सेना ने फिर जीत का आनंद लिया. बधाई.’
Chen-nai Chen-nai SU-PER KINGS !!!!! Yellow army rejoice !!!! Congratulations!!! #IPL2018Final #WhistlePodu #MSD @ChennaiIPL #IPL2018Final
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) May 27, 2018
जबकि कबड्डी और क्रिकेट में बराबर दिलचस्पी रखने वाले अभिषेक बच्चन ने लिखा,’ ऐसा लगता है कि खेलों में यह साल चेन्नई का है. पहले इंडिया सुपर लीग में नम्मा चेन्नईयिन फुटबॉल क्लब और अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स. सीएसके को बहुत-बहुत बधाई. शानदार जीत! चैम्पियंस.’
Looks like it’s Chennai’s year in sports. 1st namma @chennaiyinfc in the @IndSuperLeague and now @ChennaiIPL in the @IPL. Many congratulations to #CSK. Great win! #Champions
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) May 27, 2018
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लिखा,’ वाह. इसे कहते हैं धमाकेदार वापसी. कितनी शानदार टीम, शानदार सीजन और शानदार फिनाले. शेन वाटसन आप छा गए. बेहतरीन टूर्नामेंट के लिए एसआरएच को बधाई, लेकिन यह समय सीएसके के लिए खुशी मनाने का है.’
Woohoo! That’s what you call back with a bang!! You guys were missed #CSK !!! What a team, what a season what a finale!!! #ShaneWatson u SLAYER!! Congrats #SRH on a superb tournament but time for #WhistlePodu #CSKvsSRH #IPL #IPLfinal2018 #IPL2018Final #Dhoni pic.twitter.com/5thJtqN4RE
— Sophie Choudry (@Sophie_Choudry) May 27, 2018
No comments:
Post a Comment