Monday, 28 May 2018

IPL 2018 जीतने के बाद धोनी को इस खिलाड़ी ने दिया रेस का खुला 'चैलेंज', ऐसे मिला जवाब!


READ MORE

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत का परचम लहराते हुए शानदार अंदाज में खिताब जीता. फाइनल में चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता. इस टीम को सभी लोग बूढ़ों की टीम बता रहे थे क्योंकि चेन्नई के खिलाड़ियों की औसत उम्र 30 साल से ज्यादा थी, जो कि धोनी के लिए बड़ा चैलेंज था. लेकिन धोनी की अगुवाई में ये टीम चैंपियन बन ही गई. टीम ने साबित किया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली चीज फिटनेस होती है.वैसे आईपीएल जीतने के बाद धोनी को एक बार फिर अपनी फिटनेस साबित करने का चैलेंज मिला. ये चुनौती और किसी से नहीं बल्कि उन्हीं की टीम के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने दिया. ब्रावो ने धोनी को विकेटों के बीच रन लेने की दौड़ का चैलेंज दिया, जिसे धोनी ने स्वीकार भी कर लिया. इस चैलेंज के तहत दोनों खिलाड़ियों को तेजी से 3 रन पूरे करने थे. बस फिर क्या था दोनों ही खिलाड़ी विकेटों के बीच दौड़े और धोनी ने ब्रावो को मात दे दी. हालांकि ब्रावो ने धोनी को कड़ी टक्कर दी.



Race Between Mahi and Bravo After the Win ! 😎 . Guess who Won ? 💛



A post shared by MS Dhoni 🔵 (@bleed.dhonism) on May 27, 2018 at 1:18pm PDT



आपको बता दें धोनी भले ही 36 साल के हो गए हैं लेकिन उनकी फिटनेस कई युवाओं से बेहतर है. धोनी अपने से काफी छोटे खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को भी रेस में हरा चुके हैं. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी धोनी की फिटनेस के कायल हैं.

No comments:

Post a Comment