READ MORE
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में मेडिकल की तैयारी कर रहे 17 साल के एक युवक ने अपने पिता के शराब की लत से परेशान होकर मंगलवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली. उसने अपने सुसाइड नोट में राज्य के मुख्यमंत्री से शराब की सभी दुकानों को बंदकर इस बुराई से अन्य परिवारों को बचाने का अनुरोध किया है.पुलिस ने बताया कि जिले में तिरूनेलवेली बाईपास के पास एक ओवरब्रिज से उसकी लाश लटकी पाई गई है. वह डॉक्टर बनना चाहता था और राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने घटनास्थल से एनईईटी का एक एडमिट कार्ड और एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार लड़के ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपने पिता को शराब पीने से नहीं रोक सका, जिसके चलते वह आत्महत्या कर रहा है. उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में उसने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी से अनुरोध किया है कि राज्य में शराब की सभी दुकानों को बंद कर इस बुराई से अन्य परिवारों को बचाया जाए.
ये भी पढ़ेंःशराब पीने के जुर्म में बीजेपी सांसद के बेटे व उसके साथियों को भेजा गया जेल
शाहजहांपुरः शराबी पति ने हथौड़ा मारकर पत्नी को किया घायल
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/EqJNMQtX330/story01.htm
No comments:
Post a Comment