READ MORE
चुनावी राज्य कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया कि उनका मुख्यमंत्री बनना तय और उनकी जीत पर किसी को शक नहीं करना चाहिए.शिवमोगा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ”17 मई को गुरूवार है और 18 मई को शुक्रवार. हम प्रधानमंत्री की सुविधा अनुसार शपथ ग्रहण समारोह तय करेंगे. दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.”
आपको बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए दो ओपिनियन पोल्स में त्रिशंकु विधानसभा (हंग असेंबली) का अनुमान लगाया गया है. ओपिनियन पोल्स के मुताबिक, यहां सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी बीजेपी दोनों ही पार्टियां बहुमत के करीब पहुंचती नहीं दिख रही हैं.पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने येदियुरप्पा को ‘डमी’ उम्मीदवार कहा था. सिद्धारमैया ने कहा था कि बीजेपी को जीत के लिए सिर्फ उत्तर भारतीयों पर भरोसा है और उनके पास मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है इसलिए वो योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के भरोसे बैठे हैं.
साल 2008 में सीएम रहने के दौरान येदियुरप्पा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे. इसके चलते बीजेपी हाईकमान से उनकी तनातनी हुई और पार्टी ने मुख्यमंत्री पद से उनका ले लिया था. झगड़ा इतना बढ़ा कि 2012 में उन्होंने बीजेपी छोड़ दी. लेकिन साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान वह पार्टी में लौट आए. साल 2016 में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने रिश्वत कांड में फंसे येदियुरप्पा को बरी कर दिया था. येदियुरप्पा पर 40 करोड़ की घूस लेने का आरोप था.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/EqJNMQtX330/story01.htm
No comments:
Post a Comment