Tuesday, 1 May 2018

दिल्‍ली में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गैंगस्‍टर टोनी को लगी गोली


READ MORE

दिल्‍ली के बवाना इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात सोते वक्‍त लोगों को गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी. दरअसल दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल और बदमाशों के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई जिसमें दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई. फायरिंग के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई जब पांच बदमाश दबोच लिए गए. घायल बदमाश को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है.जानकारी के अनुसार दिल्‍ली की स्‍पेशल सेल को सूचना मिली थी कि 26 अप्रैल को नरेला इलाके में बैंक कैश वैन लूट कर गार्ड की हत्‍या करने वाले बदमाश भारत भूषण उर्फ टोनी अपने साथियों के साथ बवाना की तरफ आ रहा है. पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी. दोनों ओर से चली  गोली में गैंगस्‍टर भारत भूषण उर्फ टोनी घायल हो गया. पुलिस ने घायल टोनी को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है. बताया जाता है इस मुठभेड़ में टोनी के पांच अन्‍य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.


Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/poor-condition-of-chal-chitra-kendra-up-1070356.html

No comments:

Post a Comment