Tuesday, 1 May 2018

IPL Live Cricket Score, DD vs RR लाइव क्रिकेट स्कोर: क्या राजस्थान रॉयल्स को अपने घर में हरा पाएगी दिल्ली?


READ MORE

दिल्ली डेयरडेविल्स ने नये कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेले गए पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था. लेकिन बुधवार को उसका मुकाबला अजिंक्य रहाणे की राजस्थान रॉयल्स के साथ है, जिससे वह मौजूदा सीजन में एक बार हार चुकी है. बहरहाल, दिल्ली एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.वैसे दिल्ली अब तक आठ में से छह मैच हार चुकी और उसके लिए आगे की राह बहुत ही मुश्किल हो गई है. अगर अब उसे टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे. जबकि खुद कप्तान भी इस बात को दोहरा चुके हैं कि अब उन्हें बाकी बचे मैच जीतने हैं.


दिल्ली के लिए बल्लेबाज़ी में अय्यर और ऋषभ पंत क्रमश: 306 और 257 रन बनाकर शानदार फार्म में हैं.वहीं पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 11 रन से हार का सामना करने वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि बेन स्टोक्स और जोस बटलर का रन न बनाना उसके लिए आगे की राह मुश्किल कर सकता है. जबकि जोफ्रा आर्चर ने अपने खेल से हर किसी को चौंका दिया है. राजस्थान ने अब तक खेले सात में तीन मैच जीते हैं तो चार बार उसे हार मिली है. दिल्ली के खिलाफ उसकी हार और जीत उसका आईपीएल में सफर तय कर सकती है.


यहां देखें ​दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की लाइव स्कोर कवरेज

No comments:

Post a Comment