READ MORE
मुंबई इंडियंस के खिलाफ बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने 32 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी जिसने क्रिकेट फैंस की भावनाओं को आहत कर दिया. दरअसल मुंबई के खिलाफ 14वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विराट कोहली के बल्ले का किनारा लगा, लेकिन किसी को पता नहीं चला. मुंबई के खिलाड़ियों ने अपील नहीं की और अंपायर ने भी उन्हें आउट नहीं दिया. विराट कोहली ने भी कुछ रिएक्ट नहीं किया और ऐसा लगा कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. लेकिन जब अगली गेंद पर रीप्ले देखा गया तो स्निको मीटर के मुताबिक गेंद ने विराट के बल्ले का किनारा लिया था.गेंद के बल्ले से किनारा लगने के बावजूद विराट कोहली क्रीज पर डटे रहे जिसके बाद फैंस ने उन्हें चीटर करार दिया. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ये तक कह डाला कि लोग सचिन और विराट की तुलना करते हैं लेकिन वो कभी सचिन नहीं बन सकते क्योंकि सचिन कभी अंपायर के फैसले का इंतजार नहीं करते थे. अगर वो आउट होते थे तो खुद पैवेलियन की राह पकड़ लेते थे.
#RCBvMI @IPL.. pls stop cheating people and scrap the fairplay award race.. nobody gives a damn… @imVkohli @ImRo45.. clearly nicked but didn’t walk..
— Ankit Koolwal (@coolwalankit) May 1, 2018
#RCBvMI @IPL.. pls stop cheating people and scrap the fairplay award race.. nobody gives a damn… @imVkohli @ImRo45.. clearly nicked but didn’t walk..
— Ankit Koolwal (@coolwalankit) May 1, 2018
Love is Watching Kohli Hitting…
Worse is @imVkohli Cheating his very Own Profession…😫😫😫#RCBvMI #IPL2018— Arun Showri (@myownservice) May 1, 2018
#RCBvMI how @imVkohli is cheater..why he not become next Sachin because..sachin out means out..no Cheating..don’t wait for umpire. To give out..this character will define..ordinary and extraordinary player
— Naagesh Patil (@PatilBiotech) May 1, 2018
विराट कोहली को जब ये जीवनदान मिला तो वो 24 रन बनाकर खेल रहे थे. लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पाए और अपने स्कोर में 8 रन और जोड़कर 32 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली को 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने आउट किया. इस ओवर में हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए. उन्होंने विराट के अलावा टिम साउदी और मनदीप सिंह को भी इस ओवर में आउट किया.
No comments:
Post a Comment